Wednesday, 23 March 2022

शब्द

शब्दों से संसार है सारा...

शब्दों से चलता है गुजारा...

शब्दों से फूलों की बारिश....

शब्दों से उजड़े जग सारा...

शब्दों से पाते है इज्जत....

शब्दों से होते बेइज्जत....

शब्दों से बनती है कहानी...

शब्दों से दिखते अभिमानी...

शब्दों से होता ईमान है...

शब्दों से होती है बेईमानी....

शब्दों से समय की परिभाषा...

शब्दों से बनती है भाषा....

शब्दों से बंधती है हिम्मत...

शब्दों से आता है साहस...

शब्दों से होती है जंग....

शब्दों से बदले है रंग....

शब्दों को सोच समझ कर....

रखो अपने मुख के संग....

शब्दों को बनाती वाणी....

जो सही समझें बनती है जिंदगी....

ना समझे मिट जाये जिंदगानी....

शब्दों का है खेल निराला...

करवा देते है मुँह काला...

खाली पेट को पल में भर दे..

मुँह से वापिस छीने निवाला...

शब्दों से हो जाते महान...

शब्दों से आगे बढ़ता ज्ञान...

शब्दों से भविष्य बनते...

शब्द करते इतिहास का बखान...

शब्दों से बनते है मुर्ख..

शब्द ही बनाते विद्वान...

शब्दों से है सृष्टि सारी...

बिना शब्द जीना है भारी...

शब्दों से सब अपने बनते ...

शब्द ही करते पराया...

शब्द ही सबको लड़वाते...

शब्द से कोई सबको जीत लाया..

शब्दों की महिमा दुनिया मे...

बिरला ही समझ पाया...

शब्द से रामायण हुईं...

और शब्दों से ही महाभारत...

शब्दों से होता है आदर...

शब्द ही करा दे निरादर...

मर कर भी कर जाते अमर...

जीते जी खुदवाते क़ब्र...

शब्दों से बढ़ती घटती क़द्र ....

शब्दों से हो जाता ग़दर...

जिंदगी में हमेशा रखो सब्र....

शब्द इस्तेमाल करो सोच समझ कर...


No comments:

पैसा ही सरकार

व्यापार बना जीने का आधार... हर चीज का बना लिया व्यापार... सब मरने मारने को है तैयार.. पैसा ही घर बार और बना गया जिगरी यार... क्यूंकि करते है...